फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन

विज्ञापन
कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन
विज्ञापन
लखनऊ। कारगिल में अपने अदम्य शौर्य एवं साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के परिजनों से रविवार को सैन्य अफसर मिले। अफसरों ने पिता गोपीचंद पांडे को नमन किया तथा बलिदानी को याद किया।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है। इसमें वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर में एक संपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सेना के प्रतिनिधि कारगिल के वीरों के गृहनगरों का दौरा कर उनके परिजनों से मिल रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में सैन्य प्रतिनिधियों ने रविवार को सेना के प्रतिनिधियों ने परमवीरचक्र(मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय के गोमतीनगर स्थित परिजनों से मुलाकात की। जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि कैप्टन मनोज कुमार पांडेय एक 24 वर्षीय युवा सेना अधिकारी थे, जिनका शौर्य व बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खालूबार टॉप को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से छुड़ाने के दौरान वीरगति प्राप्त की थी। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने उस क्षेत्र में हमारी विजय का मार्ग प्रशस्त किया। मुलाकात के दौरान उनके परिजनों ने सैन्य अफसरों से गर्व और भावुकता से कहा कि उनकी यादें हमारे साथ हर दिन रहती हैं। लेकिन सेना की यह मुलाकात हमें यह महसूस कराती है कि देश आज भी हमारे साथ खड़ा है और उनके बलिदान को नहीं भूला है।

कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें