फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

विज्ञापन
सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल
विज्ञापन

विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन

लखनऊ। छावनी स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज(ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर शनिवार को आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में परेड हुई। इसमें कुल 127 अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया और वे चिकित्सा कोर में अपनी सेवाएं देंगे।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम सात हफ्ते तक चला, जिसका समापन शनिवार को हुआ। ओटीसी के कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल अनुज चावला के मार्गदर्शन में युवा मेडिकल व डेंटल अधिकारियों को युद्धकालीन चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों ने एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट(एटीएलएस) प्रोवाइडर कोर्स में भी हिस्सा लिया। उन्हें नवीनतम युद्ध तकनीकों से अवगत कराया गया। पाठ्यक्रम में 37 महिला अधिकारी और पांच विदेशी देशों के अधिकारी भी सम्मिलित रहे। परेड की समीक्षा आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के कार्यवाहक कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर कैप्टन शिवम अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से अलंकृत किया गया। कैप्टन साहिल ठाकुर को मैदानी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी मिली। समीक्षा अधिकारी ने व्यावसायिक दक्षता बनाए रखने और ज्ञान को अद्यतन करने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें सैनिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए प्रतिबद्ध रहने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

सेना में शामिल हुए 127 मेडिकल अफसर, परेड में दिखाया काैशल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें