फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की मिली सहमति, बनेगा अर्जुनगंज का फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेतु निगम अर्जुनगंज में घंटी वाली मरी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर बनाएगा। यहां सीधा पुल बनाना प्रस्तावित है। यह निर्माण सेना की जमीन पर होगा।
विज्ञापन

वहीं, पहले की सड़क का स्वामित्व सेना को चला जाएगा। जमीन आपस में हैंडओवर की प्रक्रिया को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। अब जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करानी है।
सेतु निगम के एमडी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 650 मीटर लंबाई में फ्लाईओवर बनना है। मौजूदा आरओबी से लिंक कर यह आगे घंटी वाली मरी माता मंदिर के ऊपर से गुजरते हुए अर्जुनगंज की तरफ उतरेगा।
विज्ञापन

अभी एक घुमावदार सड़क से अर्जुनगंज और आरओबी जुड़ता है। यह सड़क फ्लाईओवर बनने के बाद उपयोग में नहीं रहेगी। ऐसे में सड़क सहित सटी हुई जमीन सेना के स्वामित्व में चली जाएगी।
वहीं, सेना की करीब एक हेक्टेयर जमीन लेकर उस पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके हैंडओवर और आपसी बदलाव को लेकर रक्षा सचिव स्तर की बैठक हो चुकी है।
इसमें सहमति के बाद अब स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर बनाने पर सेतु निगम को करीब 13 करोड़ रुपये खर्च करने हैं।
विज्ञापन

हादसे होने की आशंका होगी खत्म
सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक के पुल से उतरने के समय मंदिर के पास हादसा होने की आशंका रहती है। यहां से काफी वीआईपी मूवमेंट भी रहता है। ऐसे में इस क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए यह फ्लाईओवर बनना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें