फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके पर कभी भी एक्शन लेने के लिए तैयार है भारतीय सेना: जनरल बिपिन रावत

Thu, 12 Sep 2019 09:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : PTI
विज्ञापन

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा खत्म करने से बौखलाए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। सेना प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किसी भी कार्रवाई के लिए सेना हमेशा तैयार है। सेना को सिर्फ सरकार के निर्देश का इंतजार है।

विज्ञापन


अमेठी के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे सेनाध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताया। कहा- कश्मीरी लोग भी हमारे देश के ही हैं।

पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के पीओके को भारत में शामिल करने के सरकार के एजेंडे पर दिए बयान के सवाल पर रावत ने कहा, इस मामले में सरकार को ही फैसला लेना है। अन्य संस्थाएं तो जैसा सरकार निर्देश देगी, वैसी तैयारियां करेंगी। सेना की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सेना तो हमेशा किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार ही रहती है। पीओके को लेकर सरकार के बयान से खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल आतंकवाद झेला, शांति के लिए सेना को वक्त दें कश्मीरी

जम्मू-कश्मीर के लोगों को समझना होगा कि वहां जो भी हो रहा है, वह उन्हीं के हित में है। अनुच्छेद 370 को हटाने का मतलब यह है कि जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत किया गया है। उन्होंने 30 साल से आतंकवाद का सामना किया है। अब उन्हें शांति प्रक्रिया के लिए सेना को कुछ मौका देना चाहिए।
- बिपिन रावत, आर्मी चीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें