माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अर्जुन की हैट्रिक की बदौलत कैंट स्पाेर्टिंग ने डीसीए क्लब को 3-0 से करारी मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व क्लब ने एसआर क्लब को 5-0 से करारी मात दी।
चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में कैंट स्पोर्टिंग का सामना डीसीए क्लब से हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ के शुरू होते ही कैंट स्पोर्टिंग के अर्जुन ने 40वें, 46वें और 49वें मिनट में गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की। इस दौरान डीसीए क्लब के खिलाड़ी तालमेल के अभाव में संघर्षरत दिखे।
लीग के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व का सामना एसआर क्लब से हुआ। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें टेक्ट्रो रिजर्व के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसआर क्लब पर दबदबा कायम किया।
मुकाबले में विजेता टीम से दक्ष ने शानदार खेल दिखाते हुए खेल के छठे, 27वें और 33वें मिनट में गोल दागे, जबकि आदित्य दूसरे और 25वें मिनट में गोल करने में सफल रहे।
दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह टेक्ट्रो रिजर्व ने 5-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
चाैक स्टेडियम में मैच के दाैरान गेंद पाने के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - संवाद