फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जासूस तो नहीं लखनऊ में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवतियां? कराई थी प्लास्टिक सर्जरी; खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Sun, 22 Jun 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के मामले ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और लोगों को यह आशंका है कि ये युवतियां कहीं जासूस तो नहीं हैं? जो प्लास्टिक सर्जरी कराकर भारत में रह रही थीं। इसको लेकर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
पकड़ी गईं दोनों युवतियां, इनको भारत लाने वाली लोलो (लाल ड्रेस में) - फोटो : सोर्स- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर के अवैध रूप से राजधानी लखनऊ में रहने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला है। ऐसे में दोनों दिल्ली से यहां पहुंचीं कैसे? इसके बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों युवतियां कब से और किन-किन शहरों में रह रही हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। जासूसी के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। खुफिया एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट हो गई हैं। माना जा रहा है कि दोनों युवतियों से खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी।

पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकली

खास बात यह है कि दोनों को लखनऊ में लाने वाली और यहां के लोगों से परिचय कराने वाली लोलो के खिलाफ उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की टीम उसके बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने जब छापा मारा था, तब लोलो भी वहीं दूसरे कमरे में थी। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकली।

यह भी पढ़ेंः- लखनऊ: प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपार्टमेंट में ठहरी थीं उज्बेकिस्तान की दो युवतियां, नहीं मिले वीजा-पासपोर्ट; पुलिस की जांच जारी

होटल उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था

बता दें कि हाल ही में विभूतिखंड के एक होटल उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था। उसकी रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उधर, मामले के विवेचक महेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें