फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आराध्य और अभिनंदन ने लखनऊ को दिलाई जीत

विज्ञापन
विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते अभिनंदन सिंह। स्रोत ः आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। आराध्य यादव (51 रन) और प्लेयर ऑफ द मैच अभिनंदन सिंह (3.5-0-30-4) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ फॉल्कंस ने यूपी टी-20 लीग में पहली जीत दर्ज की। टीम ने नोएडा किंग्स को तीन विकेट से पराजित किया। नोएडा के 137 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 19.2 ओवर में सात विकेट विकेट खोकर प्राप्त किया।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मो. सैफ (11) और प्रियम गर्ग (10) सस्ते में आउट हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य ने एक छोर संभालते 40 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। वह 51 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद लखनऊ ने 15 रन के योग पर तीन विकेट खो दिए। इस मुश्किल घड़ी में समीर रिजवी ने 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाते हुए लखनऊ को जीत दिलाई। नोएडा की ओर से शुभम गौतम ने तीन और और माधव कौशिक ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ फॉल्कंस के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शोएब और अवनीश ने नोएडा के लिए तेज शुरुआत की। 34 रन के योग पर टीम को पहला झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज शोएब 15 रन बनाकर नवनीत की गेंद पर भुवनेश्वर को कैच दे बैठे। अभी टीम के स्कोर में नौ रन ही और जुड़े थे कि तभी कप्तान माधव कौशिक नौ रन बनाकर अभिनंदन सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। 48 रन तक पहुंचते-पहुंचते नोएडा के आदित्य (0), अवनीश (11) और रवि (0) पवेलियन लौट गए।
एकबारगी लगा कि नोएडा किंग्स की टीम 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, लेकिन बॉबी यादव (29) और कार्तिक सिंधू (23) ने आठवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 49 रन जोड़कर वापसी की। नोएडा किंग्स की टीम पारी आखिरी गेंद पर 136 रन बनाकर आउट हो गई। लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने 30 रन देकर चार व नवनीत कुमार ने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते अभिनंदन सिंह। स्रोत ः आयोजक

विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते अभिनंदन सिंह। स्रोत ः आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें