फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपीएस गोरखपुर ने जीता इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। एपीएस गोरखपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल्स बास्केटबॅाल टूर्नामेंट में बाजी मार ली। आयोजन छावनी स्थित नेहरू रोड आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था। एपीएस जबलपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें एपीएस गोरखपुर, एपीएस नेहरू रोड लखनऊ और एपीएस जबलपुर शामिल रहीं। प्रधानाचार्य निधि राठौर ने सभी टीमों का स्वागत किया। 19 अगस्त को एपीएस गोरखपुर ने एपीएस नेहरू रोड को 44-04 से हराया। दूसरे मैच में एपीएस जबलपुर ने मेजबान टीम पर 33-16 से जीत दर्ज की। अगले दिन बीस अगस्त को हुए फाइनल मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने एपीएस जबलपुर को 42-15 से पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना व अनुशासन दिखा। आयोजन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रधानाचार्य निधि राठौर ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी दिए। निधि राठौर ने सभी प्रतिभागियों को उनके सामूहिक प्रयास के लिए सराहा। इस टूर्नामेंट ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें