फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का सरकार पर हमला: दिखाए यूपी के स्कूलों के वीडियो, बोले-युवाओं-बच्चों को अनपढ़ बनाने की चल रही मुहिम

Sat, 22 Aug 2026 04:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। यूपी के स्कूलों के वीडियो दिखाकर बोले युवाओं-बच्चों को अनपढ़ बनाने की मुहिम चल रही है। उन्होंने स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत के बारे जानकारी दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को आम आदमी पार्टी सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेसवार्ता करके यूपी में शुरू किए गए स्कूल ठीक करो अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं को, बच्चों को अनपढ़ बनाने की मुहिम चला रही है। वो जान रही है कि जब धर्म और जाति के नाम पर वोट मिल जाएगा तो स्कूल क्यों ठीक किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलों के वीडियो दिखाकर स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि स्कूल जर्जर हैं, शौचालय खराब है, पीने के पानी की बेहतर सुविधा नहीं है। कई जगह जलभराव है तो कई जगह जानवर भी हैं। रविवार को और भी स्कूलों के वीडियो दिखाकर स्कूलों का हाल दिखाने की बात कही।

उन्होंने एक नंबर जारी करते हुए आम लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। कहा कि हमारी सरकार से सिर्फ एक मांग स्कूल ठीक करो। जब सरकार दावा करती है कि उन्होंने स्कूलों का कायाकल्प किया है तो फिर वहां लोगों को जाने से रोकना सही नहीं है। बुलेट प्रूफ जैकेट पर बोले कि मुझे नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें