फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतियोगिता में एपीएस को मिला पहला स्थान

Sun, 13 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेना की मध्य कमान की ओर से आयोजित की गई तीन दिवसीय हिंदी वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) लाल बहादुर शास्त्री रोड के छात्रों ने हुनर दिखाए। स्कूल को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन




मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि आठ से 10 जुलाई तक आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मध्य कमान के सात आर्मी पब्लिक स्कूलों के 21 छात्रों ने भाग लिया। 71 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर एवं एपीएस नेहरू रोड के चेयरमैन ब्रिगेडियर एसएस मूले एवं रचना मूले ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समापन समारोह में एपीएस नेहरू रोड की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने परिणामों की घोषणा की। हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में एपीएस लालबहादुर शास्त्री एलबीएस मार्ग लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एपीएस गोपालपुर एवं जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ उपविजेता रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ विजेता तथा एपीएस गोपालपुर उपविजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें