फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में छात्राओं के एनसीसी कोर्स को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
55 सीटों पर होंगे दाखिले, इस सत्र में 19 बालिकाओं का ही लिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्राओं के तीन वर्षीय एनसीसी कोर्स शुरू होगा। एनसीसी निदेशालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।

परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनसीसी कोर्स की 55 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। हालांकि, इस सत्र (2025-26) में स्नातक स्तर की 19 बालिकाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। अगले सत्र से सभी 55 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। एनसीसी निदेशालय की ओर से मान्यता का पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) बालिका योजना के तहत छात्राओं को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिलेगा।



डॉ. सौम्या शंकर को बनाया कोऑर्डिनेटर

विश्वविद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए कोऑर्डिनेटर के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या शंकर को नामित किया गया है। छात्राओं के प्रवेश से लेकर प्रशिक्षण तक की सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है।



कोट........

स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए एनसीसी में भर्ती का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

- प्रो. यशवंत वीरोदय, प्रवक्ता, पुनर्वास विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें