फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग, घटिया खाद्य पदार्थ कराए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- अयोध्या-लखनऊ मार्ग सहित भिटौली खुर्द, मुंशीपुलिया, मटियारी चौराहे पर चेकिंग
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अयोध्या रोड व भिटौली खुर्द तिराहा स्थित फल की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।
इस दौरान 20 किलो सड़े-गला पपीता नष्ट कराया गया। लज्जते नूर प्रतिष्ठान से घटिया हल्दी पाउडर, मटियारी के वेज कबाब पराठा स्टॉल से खराब पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज, अनाउरा कलां के एक ढाबे से दो किलो मिर्च पाउडर, एक किलो बूंदी, 500 ग्राम अमचूर, चार पैकेट गरम मसाला और पिज्जा बेस को खराब मिलने पर नष्ट कराया गया। एफएसडब्ल्यू के जरिये 21 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें से वेज बिरयानी के दो नमूनों में रंग की मिलावट पाई गई। मिश्रा वेज बिरयानी से 20 किलो, बालाजी वेज बिरयानी से 10 किलो वेज बिरयानी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें