फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे एक क्लिक में बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, यहां करें आवेदन

Tue, 12 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अब आप ऑनलाइन आवेदन कर इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवा सकेंगे। साथ ही घर बैठे डुप्लीकेट डीएल भी बनवाया जा सकेगा। ये सुविधाएं देने वाले सारथी-4 सॉफ्टवेयर का सोमवार को लखनऊ आरटीओ में शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक अब परमानेंट डीएल के आवेदक मैनुअल के साथ ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। लेकिन लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।

सारथी-4 सॉफ्टवेयर चालू होने से अब कोई भी आवेदक घर बैठे डीएल का पता बदलवा सकता और विदेश में बैठा आवेदक इंटरनेशनल डीएल का आवेदन कर सकेगा। इंटरनेशनल डीएल के आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके फीस जमा करने के बाद वह अपनी सुविधा अुनसार बायोमेट्रिक करा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, डुप्लीकेट डीएल बनवाने के लिए आरटीओ में भटकने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा दे। इसके बाद आरटीओ डुप्लीकेट डीएल को वेबसाइट पर अपलोड कर देगा, जिसे आवेदक डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें