फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली कनेक्शन के लिए भी करें ऑनलाइन आवेदन, आगे की प्रक्रिया ऐसे होगी पूरी

Thu, 17 May 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अब बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पासपोर्ट सेवा की तर्ज पर बिजली कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अफसरों को एक महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के बाबत बुधवार को बुलाई गई बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ऐसी व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए, जिसमें कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं। इसके बाद निश्चित तिथि व समय पर आवेदक को बुलाकर औपचारिकताएं पूरी कर कनेक्शन जारी कर दिया जाए।

संविदा श्रमिकों की समस्या निवारण के लिए प्रकोष्ठ
संविदा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संविदा श्रमिक समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें संविदा श्रमिकों के वेतन, ईपीएफ  व ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण वितरण निगम स्तर से अनुश्रवण करते हुए कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता प्रकोष्ठ का किया गठन

डेेमो
कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए वाणिज्य इकाई के तहत उपभोक्ता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह प्रकोष्ठ हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने वाली कॉलों की गुणवत्ता व उपभोक्ता संतुष्टि की मॉनिटरिंग कर अध्यक्ष को रिपोर्ट करेगा।

इसके अतिरिक्त प्रकोष्ठ ऊर्जा मित्र पोर्टल को और प्रभावी बनानेे, उपभोक्ताओं को बिजली व्यवधान का एसएमएस भेजने, कलेक्शन सेंटर पर उपभोक्ता से जुड़ी योजनाओं की सूचना देने व उपभोक्ता हितों के लिए कार्यरत विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय का काम भी करेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि नगर निगमों में अगर कहीं विद्युत व्यवधान हो तो उसकी सूचना उपभोक्ता को एसएमएस से भेजने के लिए उनके मोबाइल नंबर लिए जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें