बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अब बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पासपोर्ट सेवा की तर्ज पर बिजली कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अफसरों को एक महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के बाबत बुधवार को बुलाई गई बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ऐसी व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए, जिसमें कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं। इसके बाद निश्चित तिथि व समय पर आवेदक को बुलाकर औपचारिकताएं पूरी कर कनेक्शन जारी कर दिया जाए।
संविदा श्रमिकों की समस्या निवारण के लिए प्रकोष्ठ
संविदा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संविदा श्रमिक समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें संविदा श्रमिकों के वेतन, ईपीएफ व ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण वितरण निगम स्तर से अनुश्रवण करते हुए कराया जाएगा।