फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीटी के लिए आवेदन फरवरी से

Thu, 09 Jan 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) कोर्स में प्रवेश के लिए फरवरी से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

इसके लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के स्नातक में 50 फीसदी अंक वाले पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में 5 वर्ष और अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

शासनादेश जारी होने के एक सप्ताह के अंदर आवेदन के लिए विज्ञापन प्रकाशित होगा। इसके तीन सप्ताह के अंदर ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

आवेदन जमा होने के 15 दिन के अंदर मेरिट जारी करते हुए प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा।

इसके 15 दिन के अंदर चयनितों की सूची जारी की जाएगी और तीन दिन के अंदर प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशिक्षण शुरू होने एक सप्ताह के अंदर पुन: प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें