फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विविः पीएचडी की 250 सीटों पर प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने पीएचडी की 250 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। 20 विभागों में 111 नियमित और 15 अंशकालिक के अलावा 124 सीटों पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि आवेदन के लिए यूजीसी नेट उत्तीर्ण विद्यार्थी ही पात्र होंगे। इसमें जेआरएफ, नेट व क्वालीफाई फॉर पीएचडी तीनों तरह के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय में साक्षात्कार होगा और फाइनल मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 1000 और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 500 रुपये होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।



विभाग - फुलटाइम सीटें - पार्ट टाइम सीटें - अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सीटें



फाइन आर्ट्स - - 4

हिंदी - 3 - 8



अंग्रेजी - 17 2 10

कॉमर्स - 3 1 6



मैनेजमेंट - 11 2 8

फिजिक्स - 7 1 6



कंप्यूटर साइंस - 3 - 2

माइक्रोबायोलॉजी - 1 - 2



स्टैटिक्स - 7 - 4

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 9 1 6



केमिस्ट्री- 3 - 2

विजुअल इंपेयरमेंट - 6 2 8



हियरिंग इंपेयरमेंट - 5 1 6

इंटेलेक्चुअल डिसबिलिटी - 10 1 6



सोशलवर्क - 2 - 4

पॉलीटिकल साइंस- 9 1 12



सोशियोलॉजी- 1 - 6

इकोनॉमिक्स - 8 2 8



हिस्ट्री - 4 1 12

लॉ- 2 - -



कुल 111 15 124
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें