फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल कॉलेज में स्नातक के लिए 25, पीजी के लिए 30 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अब स्नातक कोर्सों के लिए 25 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीजेएमसी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम हैं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम और एमएससी जैसे कोर्स हैं। स्नातक स्तर पर बीए में 440, बीकॉम में 550 और बीएससी मैथ्स ग्रुप में 240 सीटें हैं। बीजेएमसी में 60, बीबीए में 120 और बीसीए में 120 सीटें हैं। परास्नातक में एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल और राजनीति विज्ञान में 60-60 सीटें हैं। एमकॉम में 80 और एमएससी केमिस्ट्री में 30 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें