फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन अब पांच तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी पांच जुलाई तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क के 11 जुलाई तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम ई-कॉमर्स, बीकॉम एसीसीए, बीकॉम सीएफए और बीवोक (बीएंडएफ) की परीक्षा होगी। आठ जुलाई को बीसीए, बीवोक एसडी एंड ईजी, बीएससी जेडबीसी, बीपीएच, बीवोक सीवीएफएस और बीएससी मैथ्स की परीक्षाएं होंगी।
बीए और बीएजेएमसी की परीक्षा नौ जुलाई को और बीबीए, बीबीए डीबी की परीक्षा 10 जुलाई को होगी। सात जुलाई की सुबह बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर में बीकॉम ऑनर्स सहित अन्य वाणिज्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी। आठ जुलाई को विज्ञान और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं निर्धारित हैं। नौ जुलाई को बीए और बीएजेएमसी की परीक्षा होगी। 10 जुलाई को बीबीए और बीबीए डीबी की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें