फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमबीए में प्रवेश के लिए 15 जून तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बुधवार को सत्र 2026-27 के लिए एमबीए और एमबीए (टीटीएम) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी कर दी है। इस बार दाखिला दो चरणों में होगा और कैट 2025 के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव के अनुसार पहले चरण में कैट 2025 के परसेंटाइल के आधार पर मेरिट तैयार होगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 परसेंटाइल और ओबीसी, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45 परसेंटाइल तय की गई है। चयन मेरिट के आधार पर होगा।

दूसरे चरण में सीटें खाली रह जाती हैं, तो एलयूएमईटी 2026 के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इससे कैट न देने वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें