फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुरुजी गुटखा चबाते मिले तो 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में अब गुरुजी गुटखा, पान मसाला चबाते या सिगरेट का धुआं उड़ाते मिले तो 500 रुपये जुर्माना लगेगा। कर्मचारी व अन्य अधिकारी भी इसके दायरे में आएंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर बुधवार को यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यदि कोई कर्मचारी, अधिकारी या शिक्षक परिसर में पान, पान मसाला, गुटखा या अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता पाया गया तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ऐसी गतिविधियां कर्मचारी-शिक्षक आचरण नियमावली के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें