लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में संचालित बीएससी पैरामेडिकल के साथ अन्य तकनीकी कोर्सों में दाखिले के लिए 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इनमें दाखिला मिलेगा। वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
पीजीआई के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। बीएससी इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी की 10, बीएससी इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टेक्नोलॉजी) की पांच, बीएससी इन रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी की छह, बीएससी इन रेडियोडायग्नोसिस एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की 10, बीएससी इन परफ्यूजन टेक्नोलॉजी की 10, बीएससी इन रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी की 10, बीएससी इन ऑपरेशनथिएटर टेक्नोलॉजी एंड एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी की 20 और बैचलर और फिजियोथेरेपी की 10 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।