लखनऊ। लविवि में शनिवार से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा अवधि में परिसर में बाहरी शख्स व वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा।
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में परीक्षा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। सात बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अन्य दोनों पालियों में भी परीक्षा से आधे घंटे पहले रिपोर्टिंग होगी। वहीं, देर शाम एमए आचार्य, एमए शास्त्री एवं एमकॉम के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए। परीक्षा विभाग ने बीपीएड, बीएससी एवं एमएससी कृषि, बीलिब, बीवीए व बीएफए परीक्षाओं के केंद्र तय कर दिए हैं। सभी संबद्ध जिलों में महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।