फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्व जनगणना की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की बैठक बुधवार को देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्व जनगणना की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई गई। महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि जिला प्रशासन ने हाल में इंदिरा प्रतिष्ठान में मोहल्ला सुधार समितियों की बैठक बुलाकर लोगों से घर-घर स्व जनगणना पूरी कराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि 21 मई अंतिम तिथि होने के बावजूद कई कॉलोनियों और मोहल्लों में जनगणना का कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में महासमिति ने जिला प्रशासन से समय बढ़ाने का अनुरोध किया है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पी.के. जैन, सुभाष शर्मा, डॉ. आर.पी. सिंह, सुनील त्यागी, उमाकांत सिंह, कैलाश जैन, सुशीला गुप्ता, सविता शुक्ला, आलोक सक्सेना, महेश वाल्मीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें