डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (नॉन-सीयूईटी) तथा परास्नातक (सीयूईटी एवं नॉन-सीयूईटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर एक जुलाई कर दी है। पुनर्वास विवि की प्रवेश निदेशिका प्रो. अनामिका चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के जरिए निर्धारित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में यूजी स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (सीएस एंड आईटी), बीबीए, बीवीए, बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बैचलर इन प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (बीपीओ), बीफार्मा, बीटेक, डीफार्मा, पीडीसीडी और भारतीय शास्त्रीय गायन के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे। वहीं, पीजी स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमएड स्पेशल एजुकेशन, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमटेक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 8887222060 से प्राप्त कर सकते हैं।
कोट
हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र अभ्यर्थी केवल समयाभाव के कारण प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। इसलिए आवेदन तिथि विस्तारित कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
– आचार्य संजय सिंह, कुलपति