फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में पीएचडी की 487 सीटों के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पीएचडी सत्र 2024 की 487 सीटों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन


छात्रों को आवेदन के लिए पोर्टल https://bbauadm.samarth.edu पर पंजीकरण करना होगा। कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया का पूरा ब्योरा वेबसाइट http://bbau.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। हर अपडेट यहीं से मिलेगा।



यूजीसी की ओर से मार्च में जारी गाइडलाइन के अनुसार ही आवेदन लिए जाएंगे। यूजीसी ने तीन श्रेणियों में परिणाम जारी किया था। पहली में जेआरएफ, दूसरी में नेट व तीसरी श्रेणी में पीएचडी दाखिले के लिए अर्ह अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था। इन श्रेणियों में आने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है। हालांकि, अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ तीन जनवरी 2025 तक मौका है। सभी श्रेणी के छात्रों को 1000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन है।



विषयवार सीटों का ब्योरा

पर्यावरण विज्ञान में 29, जैव प्रौद्योगिकी में 8, जूलॉजी में 9, मानव विकास व पारिवारिक अध्ययन में 15, समाज शास्त्र में 7, इतिहास में 9, राजनितिक शास्त्र में 19, लोक प्रशासन में 4, अर्थशास्त्र में 12, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में 11, कंप्यूटर सांइस में 33, रसायन विज्ञान में 27, गणित में 22, भौतिक विज्ञान में 20, सांख्यकी में 12, शिक्षा में 10, बागबानी में 27, औषधि विज्ञान में 20, पत्रकारिता में नौ, मानवाधिकार में 12, कानून में 12, हिंदी में 14, सूचना प्रौद्योगिकी में 21, पर्यावरण माइक्रोबायोलॉजी में 16, संस्कृति व वैदिक अध्ययन में सात, योग में 14, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 14, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में 14, सिविल इंजीनियरिंग में 14, मकैनिकल ऑटोमोबाइल में आठ सीटें हैं।
विज्ञापन




ये है आवेदन शुल्क



यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 400 रुपये

एससी/एसटी/श्रेणी के छात्रों के लिए 200 रुपये



इंजीनियरिंग में पहली बार पीएचडी



पहली बार इंजीनियरिंग विषयों में भी पीएचडी करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें