फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुक्त विश्वविद्यालय के एमए योग में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के एमए योग विषय में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। इसी सत्र में विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रवेश के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 17 मार्च तक आवेदन होंगे। 20 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। 31 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय लखनऊ रीजनल की क्षेत्रीय निदेशक नीरांजलि सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 17 मार्च तक पंजीकरण, आवेदन व शुल्क भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी 18 मार्च को वेबसाइट http://www.uprtou.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा। परीक्षा अवधि एक घंटे की होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एमए योग से लिंक अपडेट किया है, जहां कार्यक्रम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें