फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑफलाइन भी होगा ओटीएस में आवेदन, आवंटियों को सहूलियत

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए और आवास विकास के डिफाल्टर आवंटी ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना का लाभ लेने के लिए अब ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। अभी तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था थी। आवंटियों से ऑफलाइन आवेदन लेकर एलडीए और आवास विकास परिषद की टीम खुद ऑनलाइन दर्ज करेगी। ओटीएस योजना से करीब 10 हजार अवांटियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद और एलडीए में एकमुश्त समाधान योजना शनिवार से शुरू हो गई। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.awasbandhu.in पर जाकर या सीधे ही upots.in पर जाकर कर सकते हैं। परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल और एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। यदि किसी आवंटी को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या है तो ऑफलाइन भी लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों को विभाग के कर्मचारी खुद ऑनलाइन फीड करते हैं। इसके लिए हेल्पडेस्क बनाई गई है।
एलडीए के उप सचिव ने बताया कि पहले दिन शनिवार को करीब 10 आवेदन ऑफलाइन आए। योजना तीन महीने के लिए हैं। एलडीए में करीब 4000 आवंटी ऐसे हैं जो डिफाल्टर हैं। आवास विकास के उप आवास आयुक्त चंदन ने बताया कि आवास विकास में करीब 6000 डिफाल्टर आवंटी चिह्नित किए गए हैं, इनमें 1600 लखनऊ जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें