लखनऊ। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना 2025-26 के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 300 शब्द के नवाचारी गुणात्मक विचार अपलोड करने हैं।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि स्टेट नोडल ने ऑनलाइन गूगल मीट में सोमवार को जरूरी निर्देश जारी किए।
इसमें सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे इच्छुक विद्यार्थियों के नवाचार गुणात्मक विचार एक बॉक्स में डलवाएं। इंस्पायर समिति सर्वोच्च पांच आइडिया का चयन करने के बाद पोर्टल पर अपलोड करें। डॉ. दिनेश के मुताबिक लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जेडी डॉ. प्रदीप सिंह ने सभी डीआईओएस को सिर्फ गुणवत्तापरक नवाचारी विचार अपलोड कराने के निर्देश जारी किए हैं।