केजीएमयू में तीन महीने के कोर्स में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के अभ्यर्थी होंगे पात्र
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में क्रिटिकल केयर नर्सिंग के तीन महीने के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन 29 अगस्त तक होंगे। पाठ्यक्रम में 30 सीट हैं। इनमें दाखिले के लिए जीएनएम और बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसकी आवेदन फीस 100 रुपये है।
संस्थान के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक चिकित्सा के हर क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत बढ़ रही है। इसको देखते हुए यह पाठ्यक्रम डिजाइन किया गया है। कोर्स में क्रिटिकल में भर्ती मरीजों की देखभाल के ताैर-तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कोर्स में ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन फीस महज साै रुपये है। दाखिले के बाद अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये फीस चुकानी होगी।
मेरिट के आधार पर दाखिले
कोर्स में दाखिले अर्हता वाली परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। पाठ्यक्रम की शुरुआत एक सितंबर से होगी। इसमें कुल 30 सीट निर्धारित हैं। कोर्स की अवधि तीन महीने निर्धारित की गई है। प्रमाणपत्र से पहले विद्यार्थी को परीक्षा भी देनी होगी।