लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को समाप्त हो गई। लविवि में आवेदन करने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए अभी भी एक मौका है। यह मौका लविवि में इस साल शुरू हो रहे नए डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए है।
लविवि इसी सत्र से योगा के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के साथ ही एमए पब्लिक पॉलिसी और एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप एन्ड पब्लिक पॉलिसी के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इन पाठ्यक्रम के साथ ही 31 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के आवेदन भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे।
लविवि ने इस साल अपने यहां योगा संकाय की स्थापना की है। दो विभागों में कोर्स का संचालन शुरू होना है। एकेडमिक काउंसिल से इन पर मुहर लग चुकी है। लविवि ने पिछले कई साल से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में चली आ रही एडऑन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। अब सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे आवेदन किया जा सकेगा।