उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा-2016 (2) के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए संपन्न लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। आयोग ने छह प्रश्नों के लिए समस्त अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने का फैसला किया है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि लिखित परीक्षा के सभी आठ सेटों की उत्तर कुंजी 24 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। इस पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। आयोग ने 10 प्रश्नों के उत्तर में संशोधन किया है और छह के लिए समस्त अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने का फैसला किया है।
परीक्षा से संबंधित आठ सेटों की संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।