फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुलिस भर्ती बोर्ड पर पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, तीन साल पहले हुई भर्ती का परिणाम घोषित करने की मांग की

Mon, 06 Jan 2025 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नवेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती बोर्ड पर धरना दे रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मांग की है कि रेडियो ऑपरेटर की भर्ती का परिणाम जारी किया जाए। तीन साल पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड पर धरना देते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के विधानसभा मार्ग स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड पर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी एकत्र हुए और धरना दिया। अभ्यर्थी तीन साल पहले हुई रेडियो ऑपरेटर भर्ती का परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि तीन साल पहले हुई भर्ती का परिणाम जारी किया जाए। प्रयागराज से आए एक अभ्यर्थी शुभम ने बताया कि रेडिया ऑपरेटर की भर्ती के लिए जनवरी 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा होने के बाद जनवरी 2025 तक भी इसका परिणाम नहीं जारी किया गया है जबकि भर्ती को लेकर कोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई है। हम पांचवी बार यहां पर धरना दे रहे हैं। इसके पहले भी आए तो कहा गया कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी निधि ने बताया कि हम चार नवंबर को भी यहां आए थे तो आश्वासन दिया गया था कि दो महीने में कुछ सकारात्मक परिणाम निकलेगा लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। हम परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि समय लगातार बढ़ते जाने से फिजिकल परीक्षा में मुश्किल होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें