फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 अध्यापक भर्ती: नियुक्ति की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 16 Jan 2019 09:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति और संशोधित शासनादेश बचाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। प्राथमिक स्कूलों में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति करने की मांग को लेकर आज काफी तादात में बीटीसी अभ्यर्थी दारुलशफा परिसर में एकत्र हुए।

विज्ञापन


यहां से अभ्यर्थी नारेबारी करते हुए भाजपा कार्यालय के गेट तक पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो दोनों ओर से नोकझोंक शुरू हो गई। जिस पर पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक खदेड़ना शुरू किया तो भगदड़ मच गई।

प्रदर्शनकारियों में शामिल आदित्य पांडेय ने बताया कि सरकार ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा से पहले बीती 21 मई व 9 जनवरी के शासनादेश में संशोधन करते हुए उत्तीर्ण अंक 30 व 33 फीसदी कर दिया था।
विज्ञापन


जिस पर भर्ती विरोधी मानसिकता के लोगों ने शासनादेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने 24 जुलाई 2018 को शासनादेश पर रोक लगाते हुए तीन सप्ताह में सरकार को काउंटर दाखिल करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

शासनादेश बचाने के लिए डबल बेंच में की थी अपील

- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि शासनादेश बचाने के लिये अभ्यर्थियों ने अपनी ओर से हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की। इस पर भी कोर्ट ने मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन उन्होंने अपने जवाब में कहा कि प्रकरण में मेरी तैयारी नही है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि कई बार की वार्ता के बावजूद संशोधित शासनादेश को बचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से संशोधित शासनादेश को बचाकर नियुक्ति देने की मांग की है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अवनीश कुमार, तूफान सिंह, आलोक सिंह, धर्मजीत सिंह, अंशुल शर्मा नवीन चौधरी शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें