फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल, आम आदमी पार्टी से हुआ गठबंधन

Thu, 17 Jan 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्ल्वी पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपना दल (कृष्णा पटेल ग्रुप) की प्रदेश अध्यक्ष पल्ल्वी पटेल ने कहा है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी से गठबंधन हो चुका है जबकि कई अन्य पार्टियों से बात चल रही है।

विज्ञापन


पल्लवी पटेल लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची थीं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज देश को ओबीसी समाज की लीडरशिप की बहुत जरूरत है। भाजपा एक ताकतवर पार्टी होने के बावजूद ओबीसी लीडरशिप खड़ी नहीं कर सकी है और जब जरूरत पड़ी तो अपना दल को ही तोड़ लिया।

उन्होंने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी का जमीनी आधार है। उसके अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। 11 फरवरी को प्रतापगढ़ में एक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी गठबंधन पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें