फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से राजकुमार पाल अपना दल के उम्मीदवार, देर रात उम्मीदवार का एलान

Mon, 30 Sep 2019 11:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उम्मीदवार घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा व अपना दल (सोनेलाल) के बीच प्रत्याशी को लेकर फंसा पेंच रविवार देर रात सुलझा लिया गया। अपना दल ने राजकुमार पाल को प्रत्याशी घोषित किया है। वह भाजपा के जिला सचिव हैं।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ सदर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल उम्मीदवार के रूप में संगम लाल गुप्ता चुनाव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में संगम लाल भाजपा के टिकट पर सांसद बन गए। इससे इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 
प्रदेश भाजपा चाहती थी कि प्रतापगढ़ सीट वह खुद लड़े। भाजपा ने रविवार दोपहर 10 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर 11वीं सीट (प्रतापगढ़) अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी। अपना दल (एस) के खाते में सीट जाने के बाद भी भाजपा चाहती थी कि उसके किसी नेता को अपना दल प्रत्याशी बनाया जाए। इसके विपरीत अपना दल अपने किसी नेता को चुनाव लड़ाना चाहता था। अं
विज्ञापन


तत: देर रात विवाद सुलझा लिया गया। पिछड़ी जाति के राजकुमार पाल के नाम पर दोनों दलों में सहमति बन गई। राजकुमार भाजपा के जिला सचिव हैं। प्रदेश इकाई के विरोध के बावजूद अपना दल ने सीट अपने खाते में लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से नजदीकी का संदेश दिया है। वहीं, प्रदेश भाजपा अपने नेता को अपना दल के सिंबल पर चुनाव लड़वाने को अपनी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें