फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त से लीजिए सस्ती दर पर गेहूं

Fri, 16 Aug 2013 08:41 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग शहरी इलाकों में संचालित राशन दुकानों से 20 अगस्त से सस्ती दर के एपीएल कोटे के गेहूं का वितरण शुरू कराएगा।
विज्ञापन


इसके तहत हर कार्डधारी को दस किलोग्राम गेहूं का वितरण होगा। एपीएल कोटे के गेहूं का वितरण विभागीय स्तर पर नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा। यह जानकारी एडीएम आपूर्ति ओपी राय ने दी।

उन्होंने बताया कि राशन दुकानों पर सस्ती दर का एपीएल गेहूं एक साथ बंटवाने के लिए क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों के स्तर पर हर कोटेदार को वितरण के लिए आवंटित गेहूं उठान गोदाम प्रभारी स्तर से मुहैया कराने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि तय मियाद में आवंटित गेहूं की उठान गोदाम से न करने वाले कोटेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।

एडीएम आपूर्ति ने बताया कि पूर्व में गेहूं वितरण के दौरान उजागर होने वाली दिक्कतों को खत्म करने के लिए गेहूं वितरण का कार्य नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराने की व्यवस्था की गयी है।

विभागीय स्तर पर नामित यह पर्यवेक्षक वितरण से पूर्व संबंधित इलाके की राशन दुकानों को आवंटित गेहूं की उठान का सत्यापन कर वितरण की डेली रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य फर्जी राशन कार्डों के सहारे कार्डधारियों के कोटे के गेहूं की कालाबाजारी को रोकना होगा। दूसरी तरफ लगातार तीसरे माह भी ग्रामीण इलाकों में संचालित एपीएल कोटे के गेहूं के वितरण पर संकट व्याप्त है।

विभागीय स्तर पर फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में गेहूं की उठान के लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

इसके चलते सर्वाधिक परेशानी आम की फसल से हुए नुकसान का दंश झेल रहे फलपट्टी क्षेत्र के कार्डधारियों को होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें