फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की बहू बोलीं, विधानसभा में अगर प्रियंका को बनाते सीएम कैंडिडेट तो कुछ और होते परिणाम

Wed, 13 Feb 2019 05:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा व अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी की जिम्मेदारी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका एक नेचुरल लीडर हैं अगर यूपी के विधानसभा चुनाव में उन्हें बतौर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश किया गया होता तो चुनाव परिणाम कुछ और होते।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह प्रियंका की गतिविधियों पर काफी करीबी नजर रख रही हैं जो कि यूपी में कांग्रेस को खड़ा करने की कोशिश में लगी हुई हैं। मालूम हो कि अपर्णा 2017 के विधानसभा चुनाव में कैंट सीट से सपा की उम्मीदवार थीं लेकिन उन्हें भाजपा की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसके पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खुले मंचों से सराहना करती रहीं हैं जिससे कि उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगते रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने भी गई थीं।
विज्ञापन


अपर्णा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधती रही हैं। वह पिछले दिनों चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद रहीं और लोकसभा चुनाव में उन्हें जिताने के लिए हर संभव मदद करने की बात कहती रही हैं।

अब उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रशंसा कर कांग्रेस के प्रति नरम रुख होने का संकेत दिया है। इसके पहले शिवपाल ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन पर सकारात्मक होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें