फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में मिले अनुदान पर मुलायम की बहू अपर्णा ने दी सफाई

Mon, 03 Jul 2017 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश सरकार में गौसेवा के नाम पर मिले 86 प्रतिशत अनुदान पर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि अगर कोई संस्‍था अच्छा काम करती है तो उसे अनुदान देने में कौन सी बुराई है। मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा सूचना विभाग से दी गई जानकारी से सामने आई थी।
विज्ञापन


आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा गोरक्षा और गो सेवा करने वाली संस्थाओं को दिए गए अनुदान में 86% अनुदान सिर्फ अपर्णा यादव के जीव आश्रय संस्था को दिया गया। इस संस्‍था का संचालन अपर्णा यादव करती हैं जो‌ कि नगर निगम के कान्हा उपवन, अमौसी में स्थित है।
विज्ञापन


वहीं, नूतन ठाकुर ने यह भी कहा कि अपर्णा की संस्‍था को तीन साल के लिए जमीन लीज पर दी गई थी। सपा सरकार आने पर पांच साल के ‌लिए इसे बढ़ा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें