फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले: केजरीवाल ने रचा था कई आप नेताओं को हराने का प्लान, इन वजहों से हुई पार्टी की हार

Mon, 10 Feb 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई आप नेताओं को हराने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने लगाए केजरीवाल पर आरोप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर अपनी ही पार्टी के संस्थापकों को निपटाने का गंभीर आरोप लगाया। अनुराग ने कहा कि इस चुनाव के जरिए भी केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत कई प्रमुख नेताओं को हराने तानाबाना बुना था, लेकिन वह फेल साबित हुए हैं और दूसरों को निपटाने के चक्कर में खुद निपट गए। उन्होंने दिल्ली की जीत का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ की गारंटी देने वालों को बाहर कर पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


महाकुंभ में स्नान के बाद राजधानी पहुंचे अनुराग रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की करारी हार के बाद भी अपनी जीत आतिशी का नृत्य करना यही बता रहा है कि केजरीवाल के हारने से वह इसलिए खुश थीं कि उनको निपटाने के चक्कर में खुद निपट गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव में भी किसी पोस्टर पर आतिशी की फोटो नहीं लगने दी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितना दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हराकर खुश है, उतनी ही खुशी आतिशी को भी हुई होगी।

आम आदमी पार्टी की हार के कारणों से जुड़े सवाल पर अनुराग ने कहा कि केजरीवाल को लेकर दिल्ली की जनता का नजरिया साफ हो गया था। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाले केजरीवाल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जनता ने देखा कि कैसे वह जेल जाने के बाद भी सत्ता नहीं छोड़ना चाहते थे। जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया तब उन्होंने कुर्सी छोड़ी। जनता ने देखा कि वह किस कदर सत्ता के लोभी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लिए आपदा ही बन गई थी। केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बन नहीं सकते थे। वह किसी और को बनाना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने पार्टी में शुरुआत से जुड़े रहे लोगों को हरवाने का प्लान तैयार किया। लेकिन वह खुद भी हार गए। आप के भीतर राजनीति सिर चढ़कर बोल रही थी। जनता ने मोदी की विकास की राजनीति में भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा देने का वादा पूरा करें अवधेश

अनुराग ठाकुर ने मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली भाजपा की जीत पर जनता का धन्यवाद दिया। बोले, कुछ लोग राम में विश्वास नहीं रखते, लेकिन रातों रात अयोध्या के राजा बनने की बात सोचने लगते हैं। प्रभु श्रीराम ने उन्हें उनकी असली जगह दिखा दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ऐलान किया था कि अगर उनका बेटा हार गया तो वह लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। अब अखिलेश यादव यह सुनिश्चित करें कि अवधेश प्रसाद ने इस्तीफे का जो वादा अयोध्या की जनता से किया है, उसे वह पूरा करें।

'नीति और नीयत के बिना गठबंधन का यही हश्र होता है'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आप और कांग्रेस दोनों ही लड़ रहे थे। सपा आप का साथ दे रही थी। यह कैसा गठबंधन है? कांग्रेस ने दिल्ली में खाता न खोलने की हैट्रिक लगाई है। राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल की दिशा में उससे ज्यादा तेज चल रहे हैं। जो देश तोड़ने की बात करेगा, जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें