फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम अवॉर्ड से सम्मानित अनुराग श्रीवास्तव का रेड कार्पेट स्वागत, सोलर पावर से जल मिशन को मिली पहचान

Wed, 23 Apr 2025 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को जल जीवन मिशन में सोलर पावर के अभिनव उपयोग के लिए प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने रेड कार्पेट और मानव श्रृंखला बनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव का कर्मचारियों ने रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17वें सिविल सर्वेंट दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होकर लौटे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव का मंगलवार को विभागीय के कर्मचारियों ने रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपर मुख्य सचिव को फूल देकर बधाई दी। 

विज्ञापन


इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ये विभाग के हर अधिकारी और कर्मचारी की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसकी वजह से जल जीवन मिशन यूपी नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल का अभिनव प्रयोग के लिए दिया गया है।

विज्ञापन

17वां सिविल सर्वेंट दिवस - फोटो : अमर उजाला
मानव श्रृंखला बनाकर उपलब्धि को बनाया यादगार
मंगलवार शाम अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव जब साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेने के लिए गोमतीनगर स्थित राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारियों ने इस क्षण को यादगार बनाने के लिए उनके स्वागत में पहले से ही मानव श्रृंखला बना रखी थी। इसे देखते ही अपर मुख्य सचिव हतप्रभ रह गए। बाद में विभाग के एक-एक सदस्य ने अपर मुख्य सचिव को पुष्प भेंटकर उन्हें पीएम अवॉर्ड से सम्मानित होने की बधाई दी। 

राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुके हैं अनुराग श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होने से पहले अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव जल संरक्षण के क्षेत्र में शानदार काम के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें