फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भाजपा के साथ रहने को तैयार पर कार्यकर्ताओं से समझौता नहीं करेंगे: अनुप्रिया पटेल

Mon, 07 Jan 2019 05:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल की संयोजक अनुप्रिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल की संयोजक अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।

विज्ञापन


अनुप्रिया अपना दल (एस) की मासिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आई थीं। उन्होंने माल एवेन्यू रोड स्थित पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के साथ एक ईमानदार सहयोगी की भूमिका निभाई है। हम गठबंधन में विश्वास रखते हैं। हमारे केंद्र के साथ कोई मतभेद नहीं है लेकिन हम चाहते हैं कि अपना दल की जायज मांगों को माना जाए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और यूपी की दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें