फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह के स्वाद की तरह यूपी की सत्ता भी बदले जनता: अनुप्रिया

Mon, 22 Aug 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा व सपा की सरकारों के समय भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी को जनता ने देखा है।
विज्ञापन


कहा कि बार-बार एक वस्तु खाने के बाद मुंह का स्वाद बदलना पड़ता है, उसी तरह अब परिवर्तन का समय आ गया है कि जनता प्रदेश की सत्ता का स्वाद बदले।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा व अपना दल गठबंधन को प्रदेश में दो तिहाई से अधिक सीटें मिलीं, उसी प्रकार भाजपा व अपना दल गठबंधन 2017 में विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी हर साल दे रहे हैं जनता को हिसाब

- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सोमवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के समापन पर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी स्वतंत्रता आंदोलन की याद व आजादी के एहसासों से दूर न रह जाएं, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा की सोच दी। हमें एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर संकल्प के साथ कार्य करना होगा।

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कहा कि अब तक की सरकारों ने अपने शासनकाल का कभी भी हिसाब-किताब नहीं दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक वर्ष रिपोर्ट कार्ड देते चले आ रहे हैं।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूरे जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं ने प्रचारित किया। सभा को विधायक रामचंद्र यादव, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इन्होंने दर्ज कराई उपस्थिति

अंत में मार्च निकाल सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेंद्रदेव पार्क स्थित स्मृतिका पर पुष्प अर्पित किया। सभा के अंत में जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने सभी का आभार जताया।

जनसभा में लंबे जुलूस के साथ पहुंचने वालों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, नीरज कनौजिया, गोरखनाथ बाबा, ऋषिकेश उपाध्याय , हरिपाल वर्मा, अशोक तिवारी, इं.रणवीर सिंह, प्रमुख थे।

जनसभा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजबहादुर, पूर्वमंत्री अनिल तिवारी, रामू प्रियदर्शी, महंत मनमोहन दास आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें