फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्त्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क दिया जाएगा चना, मार्च 2021 के नियमित वितरण के साथ होगी बांटने की व्यवस्था

Mon, 01 Mar 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चना
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अंत्योदय कार्डधारकों को फ्री चना देगी। यह चना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रदेश को आवंटित किया गया था। इस योजना की समाप्ति के बाद 3071.39 मीट्रिक टन चना बचा हुआ था। अब यह चना मार्च 2021 के नियमित वितरण के साथ दिया जाएगा। अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार दुबे ने बताया कि खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उचित दर विक्रेता के यहां बचे हुए चने की मात्रा और संबंधित ब्लॉक गोदाम पर उपलब्धता के अनुसार अंत्योदय राशन कार्डों की संख्या पर वितरण स्केल का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक गोदाम से उचित दर विक्त्रस्ेताओं को चने की निकासी कराई जाएगी। जिससे संबंधित विकास खंड में चने का वितरण स्केल समान हो।

अपर आयुक्त ने बताया कि जिन उचित दर विक्रेताओं के यहां अन्त्योदय राशन कार्ड सम्बद्ध नहीं है और उनके पास चना बचा है। उसे नजदीकी उचित दर विक्रेता के यहां सम्बद्ध अंत्योदय कार्ड धारकों बांटा जाएगा। चने का वितरण जिलाधिकारी से नियुक्त नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ही किया जाएगा। साथ ही वितरण अभिलेख रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें