शहर में घटिया खाद्य सामग्री ही नहीं बल्कि जीवनरक्षक श्रेणी की दवाएं भी बिक रही हैं। इसका खुलासा एफएसडीए की जिला ड्रग इकाई की ओर से बीते दिनों सीतापुर रोड अहिबरनपुर स्थित एक दुकान से लिए गए एंटीबायटिक दवा के नमूने की लैब रिपोर्ट में हुआ है।
लैब से जारी रिपोर्ट में जांचें गए दवा नमूने में मूल साल्ट उपस्थित न होने के आधार पर निगेटिव (फेल) बताया गया है। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद अब ड्रग इकाई अधिकारी फेल निकले दवा नमूने के विक्रेता और इसे बना कर सप्लाई करने वाली निर्माता फर्म के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगी।
नियमित तौर पर होने वाली रूटीन जांच के तहत बीते अक्तूबर में औषधि निरीक्षक टीम ने अहिबरनपुर, सीतापुर रोड पर संचालित एक मेडिकल स्टोर से बेची जा रही एंटीबायटिक दवा सिफलेकजॉइम ब्रांड नेम जिफी 200 के कुछ नमूने सील कर लैब टेस्टिंग को भेजे थे।