लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लग रही है। लोगों को दूसरे दिन ओपीडी में वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है।
राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगती है। ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड में भी वैक्सीन लगाने की सुविधा है, लेकिन ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात मेडिकल अफसर ने सोमवार को दो लोगों को लौटा दिया।
अस्पताल प्रशासन को जानकारी हुई तो पर्चा बनाकर उन्हें ओपीडी में वैक्सीन लगवाने के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड में एंटी रैबीज वैक्सीन रखवाई जाएगी।