फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी में नहीं लग रही एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सीएचसी में आसानी से एंटी रैबीज वैक्सीन लोगों को नहीं लग पा रही है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल या दूसरे बड़े अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, अफसरों का दावा है कि सभी सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता है।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी हैं। इसमें कुछ ही सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लग रही है, शेष जगहों पर लोगों को टरकाया जा रहा है। शुक्रवार को कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए एक युवक पहुंचा। टीकाकरण कक्ष में पहुंचने पर उसे प्रभारी कक्ष में भेजा गया। प्रभारी ने वैक्सीन लगवाने के लिए बलरामपुर अस्पताल जाने की सलाह दी। यही स्थिति अलीगंज सीएचसी में भी है। वहां वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों को बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी सीएचसी में वैक्सीन मौजूद है। सीएचसी में किस वजह से वैक्सीन नहीं लग रही है, इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें