फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव, राहत कार्य तेज

विज्ञापन
गोमती की बाढ़।
विज्ञापन
लखनऊ। लोहरामऊ, दाउदनगर और फैजुल्लागंज समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। पिछले 12 दिन से गंदे पानी में घिरे लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका के बीच नगर निगम की टीम ने ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव किया। प्रभावित क्षेत्रों में सुबह-शाम 1900 खाद्य पैकेट और पेयजल की बोतलें वितरित की गईं। शनिवार को तीन ड्रोन से अधिक क्षेत्रों में छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
नावों से पहुंचाया भोजन और राशन
जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी को देखते हुए नावों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। निजी संस्थाओं के सहयोग से करीब 500 से 600 पके भोजन के पैकेट के साथ कच्चा और सूखा राशन बांटा गया। जोन-3 और जोन-6 के कई प्रभावित इलाकों में भी राहत सामग्री पहुंचाई गई। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राहत सामग्री के प्रबंधन के लिए करीब 70 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

टेंट एसोसिएशन ने बांटे 500 लंच पैकेट
उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने लगातार चौथे दिन राहत कार्य चलाया। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मेधी लॉन में बाढ़ पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां लोगों को सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संगठन की ओर से 500 लंच पैकेट भी वितरित किए गए।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

गोमती की बाढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें