फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अप्रैल में बिजली चोरी के साढ़े नौ हजार मुकदमे दर्ज, आईस फैक्टरी तक चला रहे थे चोर

Mon, 09 May 2022 11:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पांच किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी करते 539 उपभोक्ता पकड़े गए। बुलंदशहर के डिबाई में चोरी की बिजली से आईस फैक्टरी चलती पाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलाए गए विशेष अभियान में एंटी पावर थेफ्ट थानों में लगभग साढ़े नौ हजार एफआईआर दर्ज कराई गई। पावर कार्पोरेशन के डीजी एसएन साबत ने बताया कि अभियान के दौरान 88 प्रवर्तन दलों ने 19,058 परिसरों की चेकिंग की। 9484 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया और संबंधित एंटी पावर थेफ्ट थानों में एफआईआर कराई गई। वहीं कई लोगों ने मौके पर ही जुर्माना जमा कर दिया।

विज्ञापन


साबत ने बताया कि पकड़े गए 539 उपभोक्ता पांच किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी कर रहे थे। वहीं, 1804 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन में अनियमितता पाई गई। इसकी रिपोर्ट संबंधित विद्युत वितरण खंड को भेज दी गई।

उन्होंने बताया कि बिजली की सबसे बड़ी चोरी बुलंदशहर में पकड़ी गई। वहां डिबई में चोरी की बिजली से आईस फैक्ट्री चलती पाई गई। 100 केवी के ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर 33 किलोवाट की बिजली चोरी पाई गई। इसी तरह नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल कनेक्शन संचालित होना पाया गया। जहां स्वीकृत भार से अधिक की बिजली की खपत भी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें