फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के दफ्तर पर ताला, आवंटी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने की कार्यवाही शुरू होने से परेशान आवंटी शनिवार को कंपनी के कार्यालय पहुंचे। यहां ताला लगा देख उनका पारा चढ़ गया। नाराज लोगों ने दो घंटे तक प्रदर्शन, नारेबाजी की। आवंटियों ने आरोप लगाया कि अंसल ने जानबूझकर घोटाला किया है।
विज्ञापन

टाउनशिप में घर, फ्लैट खरीदने वालों के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी आवंटी गगन टंडन की अगुवाई में अंसल के कार्यालय पहुंचे। गगन ने बताया कि पैसा लेने के बाद भी अंसल ने करीब 6500 प्लॉट, मकान व फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की है। लोग करीब दस वर्षों से भटक रहे हैं। मामले को लेकर वे कोर्ट भी जा सकते हैं।
600 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं दिए 83 करोड़
राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) ने 83 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर अंसल के खिलाफ कार्रवाई की है। गगन ने बताया कि नवंबर में एनसीएलटी के आदेश के बाद अंसल ने 500 से अधिक रजिस्ट्री की। इससे 600 करोड़ रुपये तक की कमाई हुई। इस रकम में से 83 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे साफ है कि घोटाला जानबूझकर किया गया। आवंटियों ने सरकार से मांग की है कि अंसल से रकम जमा करवाए और अपने स्तर या एलडीए के जरिये टाउनशिप को विकसित करवाए। यह भी कहा कि सबसे पहले अंसल के मालिकान का पासपोर्ट जब्त किया जाए। ऐसा नहीं करने पर वे विदेश भाग सकते हैं, जिससे आवंटियों की रकम फंस जाएगी। अंसल में प्रॉपर्टी लेने वालों ने बताया कि समस्याओं को लेकर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से बातचीत हुई है। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। वे सोमवार को अंसल आएंगे तथा आवंटियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें